BREAKING NEWS
HM Amit Shah launches major welfare schemes for BSF jawans at Jammu border – full details inside! Russia & USA restart high-level military talks after 4 years – major diplomatic breakthrough Beti Bachao Beti Padhao becomes national movement, govt reports massive impact Bangladesh police action on govt employees demanding 9th pay scale – protests continue Himachal Pradesh: Heavy snowfall in Mandi delays exams, schools closed – update HM Amit Shah launches major welfare schemes for BSF jawans at Jammu border – full details inside! Russia & USA restart high-level military talks after 4 years – major diplomatic breakthrough

Full Statehood Day : परागपुर से आज सौगातें देंगे CM, महिलाओं को 1500, कर्मचारियों को DA की आस


 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के परागपुर से पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करेंगे। वह इस अवसर का इस्तेमाल नई घोषणा को लेकर भी कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मनाली और सुलाह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पहली अप्रैल से महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं। यह घोषणा पूरे प्रदेश के लिए एक साथ कब होगी? इसका इंतजार अभी महिलाओं को है। दूसरी तरफ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ते और पिछले वेतन आयोग के एरियर का फिक्र है। मुख्यमंत्री इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र में जा रहे हैं। इसलिए नए बजट से पहले क्या कोई बड़ी घोषणा पूर्ण राज्यत्व दिवस के मंच से हो सकती है? इसका इंतजार सबको है। स्टेट हुड डे के इस कार्यक्रम के लिए खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री शिमला से बाई रोड रवाना हो गए हैं।


रात को नादौन में रुकने के बाद सुबह वह परागपुर में होंगे और इसके बाद शिमला लौट आएंगे, क्योंकि गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर है। कांगड़ा के लिए शिमला से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, ऐतिहासिक संघर्षों और जन एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। यह दिवस हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेने तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प अपनाने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेतृत्व का सम्मान व्यक्त करते हुए ‘हिमाचल के शिल्पकार’ डॉ. वाईएस परमार सहित उन सभी महान विभूतियों को याद किया, जिनकी दूरदृष्टि, त्याग और अथक प्रयासों से प्रदेश ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘हरित एवं समृद्ध हिमाचल’ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और राष्ट्र निर्माण में सशक्त योगदान देगा।


मुख्यमंत्री ने किया याद इंदिरा गांधी का योगदान

मुख्यमंत्री ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अविस्मरणीय योगदान को भी स्मरण करते हुए कहा कि 25 जनवरी, 1971 को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर भारी हिमपात के बीच हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। प्रदेश के भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेश की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्णत: आत्मनिर्भर राज्य बनाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अंतर्गत प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाए जा रहे हैं।

Full Statehood Day : परागपुर से आज सौगातें देंगे CM, महिलाओं को 1500, कर्मचारियों को DA की आस Full Statehood Day : परागपुर से आज सौगातें देंगे CM, महिलाओं को 1500, कर्मचारियों को DA की आस Reviewed by SBR on January 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.