RECENT NEWS
Loading news...
Results for Yum-Recipes

वायरल Dumpling Bowl रेसिपी

February 06, 2026

 


अगर आप भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही Viral Dumpling Bowl रेसिपी को घर पर ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। बाहर से देखने में यह डिश जितनी स्टाइलिश और यूनिक लगती है, स्वाद में उतनी ही जबरदस्त है। सॉफ्ट डम्पलिंग शीट्स, सब्जियों और पनीर से भरी चटपटी स्टफिंग और ऊपर से चिली ऑयल की हल्की सी तीखापन। यह बाउल एक ही प्लेट में चाइनीज फ्लेवर और देसी ट्विस्ट का मजेदार कॉम्बिनेशन है।

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 140 ग्राम


पानी – 80 मिलीलीटर


तेल – 1 टेबलस्पून


लहसुन (बारीक कटा) – 2 टीस्पून


अदरक (बारीक कटा) – 2 टीस्पून


प्याज – 60 ग्राम


हरी प्याज़ (कटी हुई) – 2 टेबलस्पून


गाजर (कद्दूकस की हुई) – 40 ग्राम


शिमला मिर्च – 40 ग्राम


उबले हुए स्वीट कॉर्न – 30 ग्राम


नमक – ½ टीस्पून


काली मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून


सोया सॉस – 1 टीस्पून


तिल का तेल (सेसमे ऑयल) – 1 टेबलस्पून


रेड चिली सॉस – 1 टेबलस्पून


पनीर (क्रंबल किया हुआ) – 60 ग्राम


गार्निश के लिए


चिली ऑयल – स्वाद अनुसार


सफेद तिल – थोड़े से


हरी प्याज़ – बारीक कटी हुई


बनाने की विधि (Preparation)

1. एक बाउल में मैदा और पानी डालकर नरम व चिकना आटा गूंथ लें।


2. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए आराम करने दें।


3. एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और अदरक डालकर 30 सेकंड तक खुशबू आने तक भूनें।


4. अब प्याज डालें और हल्का पारदर्शी होने तक पकाएं।


5. इसके बाद हरी प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालकर 2–3 मिनट तक भूनें।


6. अब नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, तिल का तेल और रेड चिली सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं।


7. इसमें क्रंबल किया हुआ पनीर डालें, 1 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें।


8. आराम दिए हुए आटे की छोटी लोई लें, पतली बेलें और चौकोर शीट में काट लें।


9. एक बाउल के अंदर एक आटे की शीट रखें, ऊपर स्टफिंग की परत डालें। ऐसे 2–3 लेयर बनाएं और ऊपर से एक सादी शीट रखें।


10. बाउल को स्टीमर में रखकर 15 मिनट तक स्टीम करें।


11. स्टीमर से निकालकर ऊपर से चिली ऑयल, सफेद तिल और हरी प्याज़ से गार्निश करें।


12. गरमागरम परोसें।

वायरल Dumpling Bowl रेसिपी वायरल Dumpling Bowl रेसिपी Reviewed by SBR on February 06, 2026 Rating: 5

युवाओं की थाली में खिचड़ी

January 06, 2026

 


आमतौर पर खिचड़ी के बारे में कहा जाता है कि उसे बीमार लोग खाते हैं। वह पचने में आसान होती है और ऊर्जा से भरपूर भी। स्वास्थ्य के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। हालांकि यह सिर्फ बीमार का खाना ही नहीं है। मुम्बई की मशहूर डाइटीशियन रुजता दिवेकर कहती हैं कि अपने रात के खाने में खिचड़ी को जरूर शामिल करें। इसमें देसी घी जरूर डालें। वह पेट की बीमारियों से जूझते गम्भीर रोगियों को इसे जरूर खाने की सलाह देती हैं। मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने भी एक बार कहा था कि सप्ताह में कई दिन शाम को वह कटोरा भरकर खिचड़ी खाती हैं। उनके पति सैफ को भी यह बहुत पसंद है। उत्तर भारत में खिचड़ी के बारे में एक कहावत चलती है-खिचड़ी के चार यार, घी, पापड़, दही, अचार। हालांकि उत्तर भारत में रात को दही या छाछ खाने की मनाही होती है। इन्हें रात में खाने से गैस और जोड़ों में दर्द हो सकता है, ऐसा कहा जाता है। इसीलिए इन्हें नहीं खाया जाता। 


खैर इस बार नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरु के बारे में एक दिलचस्प खबर सामने आई। आपको पता ही होगा कि बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है। आई.टी. में यहां असंख्य युवा काम करते हैं। इस बार उनमें से बहुतों ने नए साल का जश्न घर से बाहर नहीं, बल्कि घर के अंदर रहकर ही मनाया। यह एक चौंकाने वाली बात भी थी। 9410 लोगों ने रात के खाने के लिए किसी जंक फूड के मुकाबले खिचड़ी को चुना। 4244 लोगों ने उपमा मंगाई और 1927 लोगों ने सलाद मंगाया। ये सारी जानकारियां स्विगी के एक्स अकाऊंट से दी गई हैं। यह भी कहा गया कि ये लोग पार्टी करने की बजाय, रात के 10 बजे तक सो भी जाएंगे।  यह जानकारी मात्र एक शहर के बारे में है। हो सकता है कि बाकी शहरों के आंकड़े बाद में सामने आएं।  इन आंकड़ों को जानकर लगता है कि क्या हमारे युवा अब जंक के मुकाबले स्वाथ्य वर्धक भोजन में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं? हो सकता है कि उन्होंने रुजता और करीना के वीडियोज देखे हों। रुजता का तो यह भी कहना है कि भोजन में घी को अवश्य शामिल करें। रोटी बिना घी के न खाएं। अर्से तक घी को मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया जाता रहा है। इसे कोलैस्ट्रोल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। 


जबकि एक बहुत मशहूर वजन घटाने वाली चेन के दफ्तर के बाहर में इस लेखिका ने देखा था कि वहां एक बोर्ड पर मोटे अक्षरों में लिखा था कि रिफाइंड तेल न खाएं। इनमें 99 प्रतिशत कैलोरीज होती हैं। एक जमाने तक हार्श मार्कीटिंग के जरिए इन तेलों को न केवल स्वास्थ्यवर्धक बल्कि जीरो कैलोरी वाला बताया जाता रहा है। किसी क्लीनीकल ट्रायल में इनकी उपयोगिता साबित हुई हो, ऐसी भी जानकारी इस लेखिका को नहीं है। लेकिन अब इन्हें खाने से मना किया जा रहा है। बहुत से स्वास्थ्य विशेषज्ञ यहां तक कह रहे हैं कि कुछ मात्रा में घी को तो हृदय रोगी भी खा सकते हैं। यह कोलैस्ट्रोल भी नहीं बढ़ाता। एक डाक्टर ने ही इस लेखिका से कहा था कि अगर घी को खुली हथेली पर रखो, तब भी वह पिघल जाता है, ऐसे में शरीर की गर्मी के कारण, वह शरीर के अंदर कैसे जम सकता है। यूं भी आज से 50 साल पहले घी के बिना गेहूं, मक्का, बाजरा की रोटी खाना वॢजत माना जाता था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि घी जैसा खलनायक वापस आ रहा है। उसके दिन बहुर गए हैं। जिसे रसोई से विदा कर दिया गया था, अब आदरपूर्वक उसे फिर जगह मिल रही है। वैसे भी घी आमतौर पर उद्योग का हिस्सा नहीं रहा, घरों में ही बनाया जाता रहा है। हमारे कृषि समाज में घर-घर गाय, भैंस पाली जाती रही हैं और दूध से बनाए जाने वाले उत्पाद घर में ही बनते रहे हैं। भगवान कृष्ण की सारी कथाएं माखन से ही जुड़ी रही हैं।


अब घी बाजार में भी मिलता है। हालांकि यह भी सच है कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश घी की शुद्धता की कोई गारंटी भी नहीं है। लेकिन किया भी क्या जाए। घर में कौन घी बनाए। जो स्त्री 24 & 7 की नौकरी करती हो, उसके पास खाना बनाने का समय ही नहीं है। जो खाना बनाती हैं, बच्चों और परिवार की देखभाल करती हैं, उनकी आफतों के कहने ही क्या। तब स्वास्थ्य कैसे बचे। शायद इसी तरह कि जब बहुत से लोग जंक खा रहे हों, तब खिचड़ी खा ली जाए, उपमा या सलाद। यूं भी खिचड़ी अनेक तरह से बन सकती है। अधिकांश दालों और चावलों को मिलाकर बनाई जा सकती है। सब्जियां भी डाली जा सकती हैं। साबूदाने और बाजरे की खिचड़ी भी खाई जा सकती है। 9000 से अधिक लोगों ने किस दाल की खिचड़ी खाई थी, यह तो पता नहीं लेकिन खिचड़ी खाना समाचार बना, यह एक अनोखी बात है। बीमार की थाली से निकलकर, खिचड़ी किसी उत्सव के दिन भोजन का हिस्सा बन रही हो, हजारों लोग उसे खा रहे हों, यह एक दिलचस्प बात है।-क्षमा शर्मा



युवाओं की थाली में खिचड़ी युवाओं की थाली में खिचड़ी Reviewed by SBR on January 06, 2026 Rating: 5

पालक की सब्ज़ी

December 22, 2025


 पालक की सब्ज़ी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय डिश है, जो सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल मानी जाती है। पालक में आयरन, फाइबर और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्युनिटी भी मजबूत करते हैं। मेथी और बेसन के हल्के स्वाद के साथ बनी यह पालक की सब्ज़ी रोज़ के खाने के लिए एक हेल्दी और आसान विकल्प है।


सामग्री

तेल – 1 बड़ा चम्मच


जीरा – 1 छोटा चम्मच


लहसुन (बारीक कटा) – 1 छोटा चम्मच


हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1 छोटा चम्मच


प्याज – 50 ग्राम (बारीक कटे)


उबले हरे मटर – 30 ग्राम


टमाटर – 70 ग्राम (कटे हुए)


हल्दी – ¼ छोटा चम्मच


नमक – 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)


धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच


लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच


पालक – 40 ग्राम (धोकर कटी हुई)


मेथी पत्ते – 2 बड़े चम्मच


बेसन – 1 बड़ा चम्मच


पानी – 100 मिलीलीटर


बनाने की विधि

1. कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें, फिर लहसुन और हरी मिर्च डालकर लगभग 30 सेकंड भूनें।


2. अब कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।


3. इसमें उबले हुए हरे मटर और टमाटर डालें। टमाटर नरम होने तक पकाएं।


4. अब हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।


5. इसके बाद पालक और मेथी पत्ते डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं।


6. अब बेसन डालकर अच्छे से चलाएं ताकि गांठ न बने।


7. इसमें 100 मिलीलीटर पानी डालें, ढककर 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।


8. ढक्कन हटाकर सब्ज़ी को एक बार अच्छी तरह चला लें और गैस बंद कर दें।


9. गरम-गरम पालक की सब्ज़ी पराठे या रोटी के साथ परोसें।

पालक की सब्ज़ी पालक की सब्ज़ी Reviewed by SBR on December 22, 2025 Rating: 5

आयरन और फाइबर से भरपूर है ये साग, खाते ही विटामिन की कमी करें दूर

December 07, 2025


सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों का स्वाद और पोषण दोनों चरम पर होते हैं। ऐसे में चने का साग और मक्के की रोटी उत्तर भारत की एक पारंपरिक और बेहद हेल्दी डिश है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी मजबूत करने और पाचन सुधारने में भी मदद करती है। आइए जानें इसके फायदे और दोनों की आसान रेसिपी।


चने के साग के हेल्थ बेनेफिट्स

आयरन और फाइबर से भरपूर (Rich in Iron and Fiber) : चने का साग आयरन का उत्तम स्रोत है, जो खून की कमी दूर करने में सहायक है। फाइबर की मौजूदगी पाचन को दुरुस्त रखती है।

विटामिन और मिनरल्स का खज़ाना (Vitamins and Minerals) : इसमें विटामिन A, C, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।


लो कैलोरी, हाई न्यूट्रिशन: वजन कम करने वालों के लिए यह परफेक्ट विकल्प है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और पोषण अधिक होता है।


मक्के की रोटी के फायदे

ऊर्जा देने वाला कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट (Complex Carbohydrates): मक्के का आटा कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक स्थिर ऊर्जा प्रदान करता है। इसे खाने के बाद थकान कम महसूस होती है और शरीर अधिक समय तक सक्रिय रहता है।


ग्लूटेन-फ्री विकल्प (Gluten-free) : मक्के का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए ग्लूटेन सेंसिटिव या एलर्जिक लोगों के लिए यह एक सुरक्षित और बढ़िया विकल्प है।


फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर (Fiber and Antioxidants) : मक्के का आटा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है।


चने का साग बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

चने का साग – 500 ग्राम

प्याज – 1 बड़ा (कटा हुआ)

टमाटर – 2 (बारीक कटे)

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून

हरी मिर्च – 2

हल्दी – ½ टीस्पून

लाल मिर्च – 1 टीस्पून

धनिया पाउडर – 1 टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून


बनाने की विधि

साग को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।

कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और प्याज व अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें।

फिर टमाटर और मसाले डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ दे।

अब साग डालें और धीमी आंच पर 10–15 मिनट पकाएं।

जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें। पक जाने पर उतार लें।


मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी

मक्के का आटा – 2 कप

गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार

नमक – चुटकीभर


विधि

आटे में नमक डालकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें।

हाथ से थपथपाकर रोटी का आकार दें (मक्के की रोटी बेलन से बेलना कठिन होता है)।

तवे पर मध्यम आंच पर दोनों ओर से सेकें।

अंत में थोड़ा घी लगाकर परोसें।


कैसे करें सर्व?

चने का साग और मक्के की रोटी को साथ परोसें। ऊपर से घी डालें और साथ में गुड़ या लस्सी हो तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह पारंपरिक कॉम्बिनेशन सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और भरपूर पोषण देता है। इसे अपनी सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें।

आयरन और फाइबर से भरपूर है ये साग, खाते ही विटामिन की कमी करें दूर आयरन और फाइबर से भरपूर है ये साग, खाते ही विटामिन की कमी करें दूर Reviewed by SBR on December 07, 2025 Rating: 5

Vegetables पास्ता सूप

November 25, 2025

 


अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और स्वाद से भरपूर खाना चाहते हैं, तो वेजिटेबल्स पास्ता सूप एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें भरपूर सब्ज़ियां, नर्म पास्ता और हल्के मसालों का ऐसा मेल है जो सूप को पौष्टिक भी बनाता है और बेहद टेस्टी भी। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और ठंड के मौसम में तो शरीर को गर्माहट भी देता है। आसान सामग्री और झटपट तैयार होने वाली यह रेसिपी आपकी डिनर टेबल को खास बना देगी।


सामग्री (Ingredients)

पास्ता उबालने के लिए

पानी – 800 मिलीलीटर


तेल – 1 टीस्पून


नमक – 1/4 टीस्पून


मैकरोनी – 80 ग्राम


कॉर्नफ्लोर स्लरी

कॉर्नफ्लोर – 2 टीस्पून


पानी – 60 मिलीलीटर


सूप के लिए

तेल – 2 टीस्पून


लहसुन – 1 टीस्पून (कटा हुआ)


अदरक – 1 टीस्पून (कटा हुआ)


हरी मिर्च – 1 टीस्पून


सफेद स्प्रिंग अनियन – 2 टेबलस्पून


धनिया – 1 टेबलस्पून


गाजर – 40 ग्राम (कटी हुई)


पत्ता गोभी – 40 ग्राम (कटी हुई)


हरी शिमला मिर्च – 40 ग्राम


लाल शिमला मिर्च – 40 ग्राम


पीली शिमला मिर्च – 40 ग्राम


नमक – 1 टीस्पून


पानी – 700 मिलीलीटर


सोया सॉस – 1 टीस्पून


ग्रीन चिली सॉस – 1 टीस्पून


काली मिर्च – 1/4 टीस्पून


पनीर – 50 ग्राम (क्यूब्स)


धनिया – 1 टीस्पून


हरे स्प्रिंग अनियन – 1 टीस्पून


गार्निशिंग के लिए – हरा स्प्रिंग अनियन


चाहें तो थोड़ा चिली ऑयल


बनाने की विधि (Preparation)

1. पास्ता उबालें, एक पैन में 800 ml पानी, 1 टीस्पून तेल, 1/4 टीस्पून नमक और 80 ग्राम मैकरोनी डालें।


2.  मिनट उबालें, फिर गैस बंद कर दें।


3. मैकरोनी छानकर साइड में रख दें।


4. कॉर्नफ्लोर स्लरी तैयार करें


5. एक कटोरी में 2 टीस्पून कॉर्नफ्लोर और 60 ml पानी मिलाकर स्मूथ स्लरी बना लें।


6. सूप बनाना शुरू करें, एक पैन में 2 टीस्पून तेल गरम करें। उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड भूनें।


7. अब सफेद स्प्रिंग अनियन और 1 टेबलस्पून धनिया डालकर थोड़ा सा भूनें।


8. फिर गाजर, पत्ता गोभी, और तीनों रंगों की शिमला मिर्च डालें। 2–3 मिनट पकाएं।


9. सूप उबालें, 1 टीस्पून नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।


10. अब 700 ml पानी डालें। ढककर 3–4 मिनट पकाएं।


11. फ्लेवर मिलाए., ढक्कन हटाकर सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, काली मिर्च और कॉर्नफ्लोर स्लरी डालें। 2–3 मिनट पकाएं।


12. फाइनल टच, पनीर, उबली मैकरोनी, 1 टीस्पून धनिया और 1 टीस्पून हरा स्प्रिंग अनियन डालकर 1–2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। तैयार सूप को कटोरे में निकालें, ऊपर से स्प्रिंग अनियन और चाहें तो थोड़ा चिली ऑयल डालें। 

Vegetables पास्ता सूप Vegetables पास्ता सूप Reviewed by SBR on November 25, 2025 Rating: 5

इम्यूनिटी हो गई है कमजोर? डाइट में शामिल करें ये फूड्स

November 25, 2025

 




आज की व्यस्त जीवनशैली में, स्वास्थ्य को अक्सर प्राथमिकता नहीं दी जाती है, जिसका परिणाम कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) के रूप में सामने आता है। कमजोर इम्यूनिटी बार-बार होने वाली बीमारियों, जैसे कि सर्दी, खांसी और बुखार के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ा देती है।


इस समस्या का समाधान आहार में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों द्वारा किया जा सकता है।


आहार संबंधी रणनीतियाँ:


पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन:

हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों का साग, और ब्रोकली जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

खट्टे फल: संतरा, मौसमी, नींबू, और अंगूर जैसे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

 

दही: प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

 

अंडे: प्रोटीन, विटामिन ए, और विटामिन डी से भरपूर अंडे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

मछली: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

 

मेवे और बीज: बादाम, अखरोट, पिस्ता, और सूरजमुखी के बीज जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ई, सेलेनियम, और जिंक से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना: पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।


अन्य महत्वपूर्ण पहलू:


नियमित व्यायाम: व्यायाम इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

पर्याप्त नींद: नींद की कमी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है। इसलिए, पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है।

 

तनाव कम करना: तनाव इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान, या अन्य तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है।

निष्कर्ष:


आहार संबंधी रणनीतियों, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, और तनाव कम करने के उपायों को अपनाकर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

इम्यूनिटी हो गई है कमजोर? डाइट में शामिल करें ये फूड्स इम्यूनिटी हो गई है कमजोर? डाइट में शामिल करें ये फूड्स Reviewed by SBR on November 25, 2025 Rating: 5

गाजर–बीन्स बर्गर

November 22, 2025

 


गाजर और राजमा से बना Carrot Bean Burger एक हेल्दी, पौष्टिक और बेहद स्वादिष्ट विकल्प है, जो उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो जंक फूड का हेल्दी वर्ज़न खाना पसंद करते हैं। इसमें गाजर की मिठास, राजमा की प्रोटीन से भरपूर टिक्की और क्रीमी स्पेशल सॉस का कमाल का फ्लेवर मिलता है। ओवन-बेक्ड गाजर टिक्की और पैन-फ्राइड बीन्स टिक्की इस बर्गर को और भी खास बनाते हैं।


सामग्री (INGREDIENTS)

गाजर टिक्की के लिए

कद्दूकस की हुई गाजर – 200 ग्राम


कद्दूकस किया हुआ चीज़ – 40 ग्राम


ब्रेडक्रम्ब्स – 70 ग्राम


नमक – 1/2 चम्मच


काली मिर्च – 1/4 चम्मच


ग्रीन स्प्रिंग अनियन – 2 टेबलस्पून


बीन्स टिक्की के लिए

उबली हुई राजमा – 350 ग्राम


ओट्स – 40 ग्राम


प्याज़ – 50 ग्राम


सोया सॉस – 1 चम्मच


मैपल सिरप – 2 चम्मच


मस्टर्ड सॉस – 1 टेबलस्पून


पार्सले – 1 टेबलस्पून


नमक – 1 चम्मच


काली मिर्च – 1/4 चम्मच


पपरिका – 1/2 चम्मच


जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच


तेल – 1 टेबलस्पून


स्पेशल सॉस के लिए

मेयोनेज़ – 50 ग्राम


केचप – 2 टेबलस्पून


मस्टर्ड सॉस – 1 टेबलस्पून


मैपल सिरप – 2 चम्मच


प्याज़ – 20 ग्राम


पिक्ल्ड जलापेनो – 1 टेबलस्पून


असेम्बलिंग के लिए

लेट्यूस – 70 ग्राम


टमाटर के स्लाइस – 60 ग्राम

विधि (PREPARATION)

1. एक कटोरे में 200 ग्राम कद्दूकस की हुई गाजर, 40 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, 70 ग्राम ब्रेड क्रम्ब्स, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च और 2 बड़े चम्मच हरा प्याज डालें। अच्छी तरह मिलाएं। 


2. मिश्रण का एक भाग लें और हाथों से दबाकर टिक्की का आकार दें। बेकिंग डिश में निकाल लें।


3. ओवन को 392°F/200°C पर प्रीहीट करें और 30 मिनट तक बेक करें। ओवन से निकालकर अलग रख दें। 


4. एक कटोरे में 350 ग्राम उबली हुई राजमा डालें और फ़ूड मैशर का उपयोग करके उन्हें मैश कर लें।


5. 40 ग्राम ओट्स, 50 ग्राम प्याज, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 2 छोटे चम्मच मेपल सिरप, 1 बड़ा चम्मच मस्टर्ड सॉस, 1 बड़ा चम्मच पार्सले, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच पेपरिका और 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।


6. मिश्रण का एक भाग लें और हाथों से दबाकर टिक्की का आकार दें।


7. एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, तैयार टिक्की डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें।


8. पैन से निकालकर टिक्की पर निकाल लें।


9. एक छोटे कटोरे में 50 ग्राम मेयोनेज़, 2 बड़े चम्मच केचप, 1 बड़ा चम्मच मस्टर्ड सॉस, 2 छोटे चम्मच मेपल सिरप, 20 ग्राम प्याज और 1 बड़ा चम्मच अचार वाला जलापेनो डालें। अच्छी तरह मिलाएं। 


10. बेक्ड गाजर टिक्की को एक बोर्ड पर रखें और उस पर थोड़ा सा तैयार सॉस फैलाएं। लेट्यूस, टमाटर के स्लाइस, तली हुई बीन टिक्की रखें और टिक्की पर और सॉस फैलाएं। और लेट्यूस डालें और एक और गाजर टिक्की से ढक दें।


11. परोसें।

गाजर–बीन्स बर्गर गाजर–बीन्स बर्गर Reviewed by SBR on November 22, 2025 Rating: 5

पनीर रोटी सीख कबाब

November 12, 2025

 



अगर आप शाकाहारी हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पनीर रोटी सीख कबाब (Paneer Roti Seekh Kebab) आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। यह डिश पारंपरिक कबाब की तरह तो है, लेकिन इसमें मांस की जगह पनीर और गेहूं की रोटियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह और भी पौष्टिक बन जाती है।




सामग्री

कद्दूकस किया हुआ पनीर – 100 ग्राम


प्याज – 50 ग्राम


शिमला मिर्च – 40 ग्राम


लहसुन – 1 चम्मच


हरी मिर्च – 40 ग्राम


हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच


नमक – ½ चम्मच


हल्दी – ¼ चम्मच


धनिया पाउडर – 1 चम्मच


पाप्रिका या लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच


गरम मसाला – ¼ चम्मच


दही – 50 ग्राम


नींबू का रस – 1 चम्मच


गेहूं का आटा (आटा गूंथा हुआ) – 300 ग्राम


सूखा गेहूं का आटा (बेलने के लिए) – 2 बड़े चम्मच


चिली बटर – 2 बड़े चम्मच


विधि (Preparation)

1. एक बाउल में 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, 50 ग्राम प्याज, 40 ग्राम शिमला मिर्च, 1 चम्मच लहसुन, 40 ग्राम हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, ½ चम्मच नमक, ¼ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच पाप्रिका, ¼ चम्मच गरम मसाला और 50 ग्राम दही डालें।

सबको अच्छे से मिलाएं और थोड़ा समय के लिए अलग रख दें।


2. गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को सूखे आटे में लपेटकर बेलन से पतली रोटी बेल लें।


3. तवे पर रोटी को हल्का-हल्का दोनों तरफ से सेक लें ताकि वह आधी पक जाए। सभी रोटियां इसी तरह तैयार करें और फिर अलग रख दें।


4. अब सारी रोटियों को एक समान आकार देने के लिए किनारे काट लें, ताकि वे चौकोर आकार में हो जाएं।


5. एक चौकोर रोटी पर पनीर वाला मिश्रण समान रूप से फैलाएं। उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और फिर वही प्रक्रिया दोहराएं। इस तरह 5–7 परतों तक रोटी और पनीर की लेयर बनाएं।


6. तैयार लेयर को 3 बराबर स्ट्रिप्स में काट लें। अब इन स्ट्रिप्स को एक-दूसरे के ऊपर रखें, बीच में सीख (skewer) डालें और फिर 3 कबाब साइज के टुकड़ों में काट लें।


7. इन कबाब्स को बेकिंग ट्रे पर रखें और ऊपर से अच्छे से चिली बटर लगाएं।


8. ओवन को 180°C (या 356°F) पर प्रीहीट करें और कबाब्स को 10–12 मिनट तक बेक करें।


9. ओवन से निकालें और गरमागरम परोसें।

पनीर रोटी सीख कबाब पनीर रोटी सीख कबाब Reviewed by SBR on November 12, 2025 Rating: 5

दही भल्ला पापड़ी Bites

November 10, 2025

 


दही भल्ला पापड़ी बाइट्स एक स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक है, जिसे किसी भी पार्टी या शाम की चाय के साथ परोसा जा सकता है। यह रेसिपी न सिर्फ हेल्दी है बल्कि रंग-बिरंगे टॉपिंग्स और मसालों के साथ इसे देखने और खाने दोनों में मज़ेदार बनाती है। भले ही इसे बनाना थोड़ा टाइम ले, लेकिन इसका फ्लेवर और टेक्सचर हर किसी को पसंद आएगा।


Servings - 7


सामग्री

दही – 180 ग्राम


हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच


नमक – 1/4 छोटा चम्मच


पिसी हुई चीनी – 1/4 छोटा चम्मच


भिगोई हुई सफेद दाल – 400 ग्राम


अदरक – 1 बड़ा चम्मच


हरी मिर्च – 1 बड़ा चम्मच


काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच


हींग – 1/4 छोटा चम्मच


नमक – 1/2 छोटा चम्मच


करी पत्ते – 1 बड़ा चम्मच


पापड़ी – 70 ग्राम


इमली की चटनी – 2 बड़े चम्मच


चुकंदर – 20 ग्राम


गाजर – 20 ग्राम


चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच


पार्सले – 1 बड़ा चम्मच


सेव – 2 बड़े चम्मच


अनार के दाने – 1 बड़ा चम्मच


विधि

1. एक बाउल में 180 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच हरी चटनी, 1/4 छोटा चम्मच नमक और 1/4 छोटा चम्मच पिसी हुई चीनी डालें। अच्छी तरह फेंटकर अलग रख दें।


2. ब्लेंडर में 400 ग्राम भिगोई हुई सफेद दाल डालकर चिकनी पेस्ट बना लें।


3. पेस्ट को एक बाउल में निकालें और अच्छे से फेंटें। इसमें 1 बड़ा चम्मच अदरक, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच करी पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएं।


4. मिश्रण को इडली के मोल्ड में डालें, मोल्ड को स्टीमर में रखें, ढककर 10–12 मिनट तक स्टीम करें।


5. भल्लों को स्टीमर से निकालकर एक बोर्ड पर रखें।


6. भल्लों पर तैयार हरी चटनी फैलाएं। इसके ऊपर पापड़ी, इमली की चटनी, कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, गाजर, सेव और अनार के दाने डालें।


7. ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और पार्सले से सजाएं।


8. गरमा गरम परोसें।

दही भल्ला पापड़ी Bites दही भल्ला पापड़ी Bites Reviewed by SBR on November 10, 2025 Rating: 5

Maggi पकोड़े

November 10, 2025

 


बरसात का मौसम हो या शाम की चाय का वक्त, कुछ कुरकुरा और मजेदार खाने का मन तो हर किसी का करता है। ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा सामग्री नहीं है, तो मैगी पकोड़े एक परफेक्ट स्नैक बन सकते हैं। ये पकोड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिनमें सब्जियों और मसालों का शानदार स्वाद होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को ये अनोखे मैगी पकोड़े जरूर पसंद आएंगे।


सामग्री 

पानी – 400 मिलीलीटर


मैगी नूडल्स – 100 ग्राम


मैगी नूडल्स (कच्ची) – 120 ग्राम


प्याज – 50 ग्राम


शिमला मिर्च – 50 ग्राम


टमाटर – 60 ग्राम


अदरक – 1 छोटी चम्मच


हरी मिर्च – 1 छोटी चम्मच


नमक – ½ छोटी चम्मच


लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच


गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच


मैगी मसाला – 1 बड़ा चम्मच


बेसन – 4


 ग्राम


तेल – तलने के लिए


विधि 

1. एक पैन में 400 मिलीलीटर पानी उबालें। उसमें 100 ग्राम मैगी नूडल्स डालकर 2–3 मिनट तक उबालें।


2. गैस बंद करें और नूडल्स को छान लें। फिर उन्हें हल्का ठंडा करके बारीक तोड़ लें।


3. एक फूड प्रोसेसर में 120 ग्राम कच्ची मैगी नूडल्स डालकर बारीक क्रश कर लें।


4. एक बड़े बाउल में उबली हुई मैगी, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, मैगी मसाला और बेसन डालें।


5. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा आटा जैसा मिश्रण बना लें।


6. मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और गोल या हल्के चपटे पकोड़े बनाएं। अब इन्हें क्रश की हुई कच्ची मैगी में लपेटें ताकि बाहर से कुरकुरे बनें।


7. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन पकोड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।


8. पेपर टॉवल पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।


9. गरमागरम मैगी पकोड़े को चाय या टमाटर सॉस के साथ परोसें।

Maggi पकोड़े Maggi पकोड़े Reviewed by SBR on November 10, 2025 Rating: 5

आयुर्वेद की यह जड़ी-बूटी लीवर को कर देती है बर्बाद , 90 प्रतिशत लोग हैं इस बात से अनजान

September 28, 2025

 


आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को अक्सर शरीर के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि हर जड़ी-बूटी सभी के लिए फायदेमंद नहीं होती। हाल ही में एक  हिपैटोलॉजिस्ट (लीवर विशेषज्ञ) ने बताया कि कुछ जड़ी-बूटियां लीवर के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। खासकर ‘गिलोय’ (Tinospora cordifolia)जिसे आमतौर पर गुडुची या अमृता कहा जाता है, लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में लेने पर लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है।



क्यों खतरनाक है गिलोय?

गिलोय में अल्कलॉइड्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बहुत ज्यादा एक्टिव कर देते हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर में ऑटोइम्यून रिएक्शन  पैदा कर सकती है, जिससे लीवर पर सूजन (Hepatitis) हो जाती है। कई केस रिपोर्ट्स में पाया गया है कि गिलोय के लंबे सेवन से लिवर फेलियर तक की स्थिति आ सकती है।



ध्यान रखने योग्य बातें

 गिलोय या किसी भी हर्बल दवा का इस्तेमाल डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह के बिना न करें।  “नेचुरल” होने का मतलब यह नहीं कि वह हर किसी के लिए सुरक्षित है। जिन लोगों को पहले से लीवर की समस्या है, उन्हें गिलोय से दूर रहना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि- “अगर आप हेल्दी लीवर चाहते हैं, तो किसी भी हर्बल दवा को लंबी अवधि तक बिना मेडिकल गाइडेंस के न लें। गिलोय का सही डोज और सही समय ही इसे फायदेमंद बनाता है, वरना यह नुकसान भी कर सकती है।”

आयुर्वेद की यह जड़ी-बूटी लीवर को कर देती है बर्बाद , 90 प्रतिशत लोग हैं इस बात से अनजान  आयुर्वेद की यह  जड़ी-बूटी लीवर को कर देती है बर्बाद , 90 प्रतिशत लोग हैं इस बात से अनजान Reviewed by SBR on September 28, 2025 Rating: 5

फलाहारी नमकीन

September 28, 2025

 


 नवरात्रि के व्रत में रोजाना कुछ हल्का और हेल्दी स्नैक खाना चाहते हैं तो यह फलाहारी नमकीन आपके लिए परफेक्ट है। मखाने, मूंगफली, काजू, बादाम और किशमिश से बना यह स्नैक न सिर्फ पौष्टिक है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। इसे आप पहले से बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं और 9 दिनों तक कभी भी खा सकते हैं।


सामग्री

मखाने – 40 ग्राम


कच्ची मूंगफली – 100 ग्राम


बादाम – 20 ग्राम


काजू – 20 ग्राम


किशमिश – 30 ग्राम


करी पत्ते – 2 बड़े चम्मच


घी – 1 बड़ा चम्मच


यें भी पढ़ें : करी पत्ता चटनी।

सेंधा नमक – 1/2 छोटा चम्मच


जीरा पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच


विधि

1. एक बाउल में सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें और इसे एक बेकिंग ट्रे में फैला दें।


2. ओवन को 180°C / 356°F पर प्रीहीट करें और 7-8 मिनट तक बेक करें, जब तक मिश्रण हल्का सुनहरा न हो जाए।


3. ओवन से निकालें और गरमागरम परोसें।

फलाहारी नमकीन फलाहारी नमकीन Reviewed by SBR on September 28, 2025 Rating: 5
Powered by Blogger.