शहर के बाजारों में कुछ दिनों पहले ही प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की धज्जियां उड़ते हुए देखी जा रही हैं। करीब दो-तीन के भीतर ही एक बार फिर से शहर के मुख्य बाजार अतिक्रमण से भर गए हैं और रविवार को तो नजारा कुछ ज्यादा ही चिंताजनक देखने को मिला। रविवार को शहर के अधिकांश बाजारों में विशेषकर माल रोड पर सुबह से ही तहबाजारी सज गई, जिससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा, वहीं बाजार में आए पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के बाजारों की सुंदरता को कायम रखने व कोर्ट के आदेशों के बाद गत सप्ताह ही एसडीएम सोलन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। तीन दिन तक चले इस अभियान में शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण को हटाया गया था और इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गई थी। लेकिन इसके विपरीत दो-तीन दिनों के भीतर ही प्रशासन की यह मुहिम टांय-टांय फिस्स होती दिखाई दे रही है।
अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए प्रशासन
सडक़ किनारे बेतरतीब पार्क किए गए दोपहिया वाहनों ने मुसीबत को और अधिक बढ़ा दिया। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों विवेक कुमार, सीमा देवी, अनंत कुमार, राम गोपाल, भूषण वर्मा, आशा शर्मा, मेहुल शर्मा, मनीष कुमार आदि ने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाई गई मुहिम रविवार को फेल होती नजर आई है। प्रशासन को चाहिए कि वह शहर से अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए।ड्ड
Solan News : सुबह से माल रोड पर सजी तहबाजारी, राहगीरों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
Reviewed by SBR
on
December 22, 2025
Rating:
Reviewed by SBR
on
December 22, 2025
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group