अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना भी आवश्यक है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याडी मोड के राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव खाला में 12 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पटवार भवन का लोकार्पण भी किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि आज विश्व की नवीनतम तकनीक से घर बैठे जुड़ने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रथम कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरम्भ कर दी है। इससे जहां छात्रों के आत्मविश्वास में बढ़ौतरी होगी वहीं उनके लिए रोज़गार व स्वरोज़गार के विकल्प भी बढेंगे।
विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना भी आवश्यक है ताकि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सके। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों को समय दें, उनकी परेशानियों को समझें ताकि वह किसी भी प्रकार के नशे की ओर आकर्षित न हो। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरगामी नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस वित्त वर्ष 9849 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि हिमाचल देश का प्रथम राज्य है जहां गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों और खेल-कूद तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रदेश सरकार द्वारा विदेश में शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी में बढ़ौतरी के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं, मक्की व हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि कर किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ की जा रही है।
Reviewed by SBR
on
December 23, 2025
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group