RECENT NEWS
Loading news...

Solan News: कोटला नुम्हाल गांव मनीषा ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा


 दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के कोटला नुम्हाल गांव की मनीषा गौतम ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण नाम रोशन किया है। मनीषा ने हिंदी में यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्राध्यापक बनने की पात्रता प्राप्त की है। साथ ही वह शोध उपाधि (पीएचडी) में प्रवेश के लिए भी पात्र हो गई हैं।



मनीषा ने 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट से की। इसके बाद उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला से हिंदी में स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की। इस समय वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर (एमए) की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा हैं। मनीषा के पिता धर्मपाल गौतम का निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता अनिता गौतम एमडीएम में कार्यकर्ता हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर मां ने गर्व व्यक्त किया है।


मनीषा की सफलता पर पंचायत समिति कुनिहार की पूर्व अध्यक्षा सोमा कौंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट राम कृष्ण शर्मा, पंचायत दाड़ला के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, पंचायत दाड़ला के पूर्व प्रधान बंसी राम भाटिया, पूर्व उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत रौड़ी की पूर्व प्रधान रीना शर्मा, पूर्व उपप्रधान जीत राम बिट्टू, बरायली की पूर्व प्रधान रीता शर्मा, पूर्व उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, ललित गौतम, वेदप्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, श्याम चौधरी, राकेश गौतम ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Solan News: कोटला नुम्हाल गांव मनीषा ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा Solan News: कोटला नुम्हाल गांव मनीषा ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा Reviewed by SBR on February 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.